वाराणसी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा,चाणक्यपुरी कॉलोनी से गिरफ्तारी

वाराणसी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा,चाणक्यपुरी कॉलोनी से गिरफ्तारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी की रामनगर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित को मंगलवार को भीटी स्थित चाणक्यपुरी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त (काशी) कार्यालय की ओर से दी गई।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान रामनगर क्षेत्र के भीटी निवासी ललित कुमार साहनी (पुत्र अनिल कुमार साहनी) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच लिया।

 

उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी अभियान में रामनगर थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी भीटी आदित्य कुमार राय तथा हेड कांस्टेबल सत्यदेव गौड़ की प्रमुख भूमिका रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *