यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, छूटी परीक्षा

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, छूटी परीक्षा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे दो युवक सोमवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। युवक की परीक्षा छूट गयी।

कुशीनगर जनपद के रामकोला निवासी प्रियांशू उर्फ गोविंदा राव (21) पुत्र प्रमोद गोविंद राव यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने अपने साथी धीरज खरवार (20) पुत्र राजेश खरवार के साथ जा रहे थे। परीक्षा र्थी अपने परीक्षा केंद्र बलिया मुराली मोहन टाउन इंटर काॅलेज जा रहे थे। अभी वे परसिया भण्डारी के पास पहुंचे ही थे कि इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू कर दिया है। डॉ. एसके. मिश्रा ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *