देश
Trending

सहारनपुर में लकड़ी के गोदाम में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

सहारनपुर। जिले में उस समय आफत मच गई जब स्टार पेपर मिल के कृषि वानिकी में भीषण आग लग गई है। आग लगने से लाखों रुपए की लकड़ियां जलकर राख हो गई हैं। सहारनपुर, देवबंद और मुजफ्फरनगर से दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया है लेकिन अभी भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

जानकारी के मुताबिक पेपर मिल की नादिकी कॉलोनी में मील का लकड़ी का गोदाम है। जिसमें लाखों रुपए की लकड़ी रखी हुई थी। लोगों का कहना है कि यहां पर वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। सूखी लकड़ी होने के कारण वेल्डिंग की चिंगारी और से लकड़ियों ने आग पकड़ ली और लकड़ियों के ढेर की आग ने विकराल रूप ले लिया है।

आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंच गई। लेकिन सहारनपुर से पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों से आग काबू नहीं हो पा रही है। ऐसे में देवबंद और मुजफ्फरनगर से दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया है।

लोगों का कहना है आग बुझाने के लिए आसपास के लोग भी बाल्टियों से पानी डाल रहे हैं लेकिन जितनी आग पानी डाल रहे हैं उतनी ही आग धधक रही है।बाल्टियों से पानी डाल रहे हैं लेकिन जितनी आग पानी डाल रहे हैं उतनी ही आग धधक रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button