देवरिया में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

देवरिया में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के भुजौली क्षेत्र में एक महिला ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी, शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

सीओ सीटी संजय रेडी का कहना है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के भुजौली गांव निवासी प्रदीप मद्धेशिया की पत्नी शिल्पी उर्फ बेबी (40) का शव कमरे में लगे पंखे में साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों और आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। फांसी के फंदे से महिला को उतारकर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । पुलिस ने जांच-पड़ताल की।

घटना की सूचना मिलने पर सीओ सीटी, कोतवाल और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

सीओ सीटी संजय रेडी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधि क कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *