देश-विदेश
Trending

अमेरिकी में गोली मारकर 2 पुलिसकर्मियों की हत्या

शिकागो। उत्तर-पश्चिमी अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के कैमरून गांव में यातायात रोकने के दौरान हुई गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने विस्कॉन्सिन न्याय विभाग के एक बयान का हवाला देते हुए सूचना दी कि गोलीबारी शनिवार दोपहर करीब 3:38 बजे हुई।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि घटना के विवरण की जांच की जा रही है।

अमेरिका में ड्यूटी के दौरान पुलिस की मौत पर नजर रखने वाले द ऑफिसर डाउन मेमोरियल पेज दिखाता है कि यह वारदात इस साल विस्कॉन्सिन में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत की यह दूसरी घटना है। पहली घटना दो महीने पहले हुई थी, जब मिल्वौकी में एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button