नोएडा में बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 501 लोग गिरफ्तार

नोएडा में बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 501 लोग गिरफ्तार

नोएडा। सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वाले 501 लोगों को सोमवार की देर रात को चलाए गए विशेष अभियान के तहत नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नोएडा जोन पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मदिरा पीने वाले लोगों के लिए विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि नोएडा के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वाले 501 लोगों की गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *