कानपुर में बाइक टक्कर विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, मुख्य आरोपी करन वर्मा एनकाउंटर में घायल

कानपुर में बाइक टक्कर विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, मुख्य आरोपी करन वर्मा एनकाउंटर में घायल

कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित विराट नगर में देर रात बाइक टकराने के बाद हुए खूनी विवाद में पिता और पुत्र की हत्या करने वाले मुख्य आरोपित समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपित करन वर्मा के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। चकेरी थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवनारायण तिवारी (57) अपने बेटों शिवम तिवारी (25) और सत्यम तिवारी के साथ देर रात काम खत्म कर घर लौट रहे थे।
तीनों किदवई नगर स्थित कनक मार्बल शॉप में काम करते हैं। यशोदा नगर इलाके में रास्ते में दूसरी बाइक से टक्कर होने के बाद विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि बाइक सवार करन वर्मा, उज्ज्वल अवस्थी और शिवा वर्मा ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर चाकू और ईंट से हमला कर दिया। हमले में शिवनारायण तिवारी (और उनके बेटे शिवम तिवारी की मौत हो गई, जबकि सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपित शिवा वर्मा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि दो फरार हो गए थे। वारदात के बाद करन वर्मा अपने साथियों के साथ बंबा स्थित स्कोमिया अकादमी के पास खाली प्लॉट में छिपा हुआ था। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की।
खुद को घिरता देख आरोपितों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान करन ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जबकि अन्य दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि बाइक टकराने के बाद मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। आरोपितों ने बेहद बेरहमी से हमला किया, जिसमें पिता और बेटे की जान चली गई। मामले में सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था विपिन ताडा ने बताया कि फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान मुख्य आरोपित करन वर्मा ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया। अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *